अपने बिजनेस को हमारी साइट पर लिस्ट करने के लिए संपर्क करें. Contact Us

जानिए प्रसिद्ध मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास के बारे में

3 min read

कहते हैं कि एक महान कलाकार अपने समय से आगे होता है। ऐसा ही कर दिखाया है नोहर कस्बे के मूल निवासी मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास ने। आज हम चर्चा कर रहे हैं विख्यात मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास के बारे में।

विख्यात सुप्रसिद्ध मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास मूलतः हनुमानगढ़ जिले के नोहर तहसील के रहने वाले हैं। लक्ष्मण व्यास नोहर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्रीराम व्यास के छोटे भाई हैं। वर्तमान में वे जयपुर में रहते हैं।

लक्ष्मण व्यास बचपन से ही मूर्तिकार बनना चाहते थे. लेकिन उनके पिता उन्हें लेक्चरर बनाना चाहते थे। हालांकि उन्होंने इस दौरान उन्हें कभी मूर्तिकला से रोका नहीं।

लक्ष्मण व्यास ने 12वीं के बाद राजस्थान यूनिवर्सिटी में फाइन आर्ट्स में एडमिशन लिया और मूर्तिकला में ही स्नातक की डिग्री प्राप्त की। आज वह एक पूर्णकालिक मूर्तिकार के रूप में काम करता है।

राजस्थान विश्वविद्यालय से मूर्तिकला में डिग्री करने के बाद देश-विदेश में अब तक 300 से अधिक प्रतिमाओं का निर्माण कर चुके हैं। लक्ष्मण व्यास ने अपनी कला के माध्यम से नोहर की पहचान राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर करवाई हैं।

हाल ही में संसद भवन पर स्थापित अशोक स्तंभ के निर्माण में भी लक्ष्मण व्यास की भूमिका रही थी। इसके अलावा लक्ष्मण व्यास द्वारा बनाई गई अनेक महापुरुषों, स्वतंत्रता सैनानियों और राजनेताओं की प्रतिमाएं देश-विदेश में स्थापित हो चुकी हैं।

हाल ही में संसद भवन के लिए अशोक स्तम्भ की प्रतिकृति बनायी

हाल ही में नए संसद भवन की छत पर लगायी गई राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तम्भ की प्रतिकृति जिसका राजस्थान से गहरा रिश्ता है। यह राजधानी जयपुर में तैयार हुई है। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर तहसील के मूल निवासी मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास के निर्देशन में इस प्रतिकृति का निर्माण हुआ है।

हाल ही में ललित कला अकादमी के अध्यक्ष चुने गए हैं लक्ष्मण व्यास

दिल्ली में स्थित नए संसद भवन की छत पर राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ की प्रतिकृति बनाने वाले मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। इसके साथ ही राजस्थान सरकार ने मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास को ललित कला अकादमी का अध्यक्ष भी नियुक्त किया है। लक्ष्मण व्यास को अकादमी का अध्यक्ष बनाये जाने पर नोहर का गौरव बढ़ा हैं।


Murtikar Laxman Vyas
मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास

मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास द्वारा बनाई गई प्रमुख कलाकृति

  • बाघा बॉर्डर पर श्याम सिंह अटारी
  • उदयपुर में महाराणा प्रताप की 57 फुट ऊंची प्रतिमादिल्ली एयरपोर्ट पर हाथी की प्रतिमाएं
  • जवाहर लाल नेहरू, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और इंदिरा गांधी जैसी बड़ी हस्तियों की मूर्तियां
  • दुबई और कतर में भी व्यास की बनाई प्रतिमाएं लगी हैं
  • एमएफ हुसैन इंटरनेशनल म्यूजियम में भी इनकी बनाई प्रतिमाएं लगी हैं
  • नए संसद भवन की छत पर अशोक स्तम्भ की प्रतिकृति

Also Read :

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

  1. हाल ही में संसद भवन की छत पर लगायी गई राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तम्भ का निर्माण किसने किया था?

    उत्तर : हाल ही में नए संसद भवन की छत पर लगायी गई राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तम्भ की प्रतिकृति राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर तहसील के मूल निवासी मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास के निर्देशन में इस प्रतिकृति का निर्माण हुआ है।

  2. हाल ही में ललित कला अकादमी का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

    उत्तर : हाल ही में नोहर के मूल निवासी मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास को राजस्थान ललित कला अकादमी का अध्यक्ष चुना गया है।

My name is Mahendra Kumar and I do teaching work. I am interested in studying and teaching competitive exams. My qualification is B.A., B.Ed., M.A. (Pol.Sc.), M.A. (Hindi).

You may like these posts

  • चौ. मनफूल सिंह चाहर का जन्म 1921 में हरियाणा के झज्जर कस्बे के पास सिलानी गांव में हुआ था। हरियाणा विधानसभा के पूर्व विधायक और पूर्व उपाध्यक्ष भी थे।1 नवंबर 1966 को हरियाणा को अलग …
  • राजस्थानी भाषा का युवा साहित्य पुरस्कार नोहर के युवा रचनाकार व पत्रकार आशीष पुरोहित को मिला है। आशीष पुरोहित कविता कोश के राजस्थानी विभाग के सह-संपादक हैं।आशीष पुरोहित युवा पत्रकार…
  • कहते हैं कि एक महान कलाकार अपने समय से आगे होता है। ऐसा ही कर दिखाया है नोहर कस्बे के मूल निवासी मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास ने। आज हम चर्चा कर रहे हैं विख्यात मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास …
  • अमित चाचाण का जन्म 5 जुलाई 1984 को हनुमानगढ़ जिले के नोहर कस्बे में हुआ था। वर्तमान में वे एक राजनीतिज्ञ और नोहर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक (Nohar MLA हैं। Member of the R…
  • इस आर्टिकल में नोहर के भामाशाह सेठ स्व. श्री गौरीशंकर बिहाणी के बारे में चर्चा की गई है। सेठ स्व. श्री गौरीशंकर बिहाणी का नोहर क्षेत्र के विकास में बहुत बड़ा योगदान रहा है जिसे नोह…

Post a Comment