अपने बिजनेस को हमारी साइट पर लिस्ट करने के लिए संपर्क करें. Contact Us

Bihani Stadium, Nohar

सेठ बालकृष्ण बिहाणी स्टेडियम नोहर

Tagline : Game is life, choose your way!

Description :

नोहर जिले का एकमात्र स्टेडियम। बिहाणी स्टेडियम नोहर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित है। यहां फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी आदि के कई बड़े टूर्नामेंटों के आयोजन किए जाते है।यहां 250 से अधिक दर्शकों के बैठने की क्षमता वाला गुणवत्तापूर्ण फुटबॉल मैदान। फुटबॉल ग्राउंड के चारों तरफ रनिंग ट्रैक है। खेलकूद और सुबह की सैर में रुचि रखने वाले लोगों के लिए कुल मिलाकर औसत स्थान है।

श्री बालकृष्ण बिहाणी स्टेडियम नोहर के सेक्टर 5 में बिहाणी रोड़ पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास में स्थित है। श्री बालकृष्ण बिहाणी स्टेडियम का शिलान्यास 3 दिसम्बर 1983 को माननीय प्रो. बी. डी. कल्ला, तत्कालीन उच्च शिक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री (राजस्थान सरकार) के कर कमलों के द्वारा सम्पन्न हुआ। इसका उद्घाटन दिनांक 15 नवम्बर 1986 को तत्कालीन वित्त एवं उद्योग राज्य मंत्री माननीय श्री हीरालाल इंदौरा के कर कमलों के द्वारा सम्पन्न हुआ।

इस स्टेडियम में शैड निर्माण कार्य का शिलान्यास माननीय श्री अशोक जी गहलोत के द्वारा 11 दिसम्बर 2014 को किया गया और शैड निर्माण का लोकार्पण माननीय श्री अश्क अली जी टाक और श्री अमित जी चाचाण के कर कमलों के द्वारा दिनांक 02 सितम्बर 2016 को किया गया। इस स्टेडियम में सत्र पर्यंत प्रशिक्षण केंद्र (फुटबॉल) है जो गौरीशंकर बिहाणी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 1985 में निर्मित हुआ है।

सेठ बालकृष्ण बिहाणी इन्डोर स्टेडियम

इंडोर स्टेडियम का निर्माण मेजर ध्यानचंद स्टेडियम योजना के अंतर्गत युवा मामले एवं खेल विभाग राजस्थान सरकार एवं विधायक कोटे द्वारा करवाया जा रहा है।

Listing Features :
  • Government
  • Parking
  • Public
  • Wheelchair
Business Info :

Website : https://www.rssc.in/
Email :
Phone Number :
Location : 5QRG+22M, Nohar, Rajasthan 335523

Category :
  • Sports
  • Public Places
Image :

W3.CSS
Related Listing :
My name is Mahendra Kumar and I do teaching work. I am interested in studying and teaching competitive exams. My qualification is B.A., B.Ed., M.A. (Pol.Sc.), M.A. (Hindi).

Post a Comment

© ‧ Nohar Online. All rights reserved. Developed by Jago Desain